जगाधरी: प्रोफेसर कॉलोनी में एक किराना स्टोर पर व्यक्ति घी के डिब्बे लेकर बिना पैसे दिए हुआ फरार
यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सचदेवा क्रियाना स्टोर पर एक व्यक्ति घी के डिब्बे लेकर बिना पैसे दिए ही फरार हो गया। सीसीटीवी में भी यह घी चोर नजर आ रहा है । दुकान मालिक का कहना है कि शहर में कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। आजकल ऐसे लोग शहर में घूम रहे हैं, जो नशे की आपूर्ति के लिए ऐसी हरकतें करते हैं ।