जगाधरी: जड़ौदा चौक से पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक भी बरामद
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए जडोदी चौक से होते हुए जाएगें।पुलिस को बाइक पर दो युवक आते दिखाइ दिए। पुलिस टीम ने बाइक को रूकने का इशारा किया तो आरोपी युवक बाइक को पीछे की तरफ मोडक़र भागने लगे। पर आरोपियों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। जिनकीपहचान मैहलावाली वासी करनैल सिंह व संदीप के रूप में हुई है।