मेदिनीनगर (डालटनगंज): पाटन थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में घरेलू विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की
पलामु जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सगुनी गांव निवासी 40 वर्षीय उदय पासवान ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2बजे किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उदय ने कीटनाषक पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहा मौत हुई।