पलामू जिले में जून महीने में 25 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 19 की मौत हो गयी, वहीं 21 जख्मी हो गए। यह आंकड़ा बुधवार दोपहर चार बजे तक हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निकलकर सामने आया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त समीरा एस ने की। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव से जून महीने में हुई सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली।