बिंदकी: बिंदकी में दीपावली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया, श्री गणेश व लक्ष्मी जी की पूजा एवं भव्य सजावट
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बा व क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार हर्ष एवं परंपरागत ढंग से मनाया गया। भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी की पूजा रविवार की देर शाम 7 बजे की गई। दीपावली के त्यौहार पर सरकारी संस्थाओं, नगर पालिका, कोतवाली के अलावा ललौली चौराहा व गांधी चौराहा में सजावट की गई थी। मां शारदा महाविद्यालय की सजावट आकर्षण का विशेष केंद्र रही।