शाहजहांपुर: रेप केस से बरी हुए पूर्व मंत्री चिन्मयानंद बोले-मेरा नाम लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने योगी को बदनाम किया
रेप केस में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि न्यूयार्क में पीएम की सभा में योगी और मेरे फोटो बांटे गए। उसमे मेरे रेप केस की कहानी लिखी थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने मेरा नाम लेकर योगी को बदनाम किया। योगी को किसी भी कीमत पद हम बदनाम होता नही देख सकते हैं।