शाहजहांपुर: एमपी-एमएलए कोर्ट से रेप केस में बरी होने के बाद चिन्मयानंद बोले-मेरे माध्यम से योगी को बदनाम किया जा रहा था
एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को रेप केस के मामले में बरी कर दिया है। अदालक से बरी होने के बाद चिन्मयानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, न्यूयार्क में पीएम की सभा में मेरे और योगी के फोटो बांटे गए। उसके उपर मेरी रेप की कहानी लिखी गई थी। मेरे माध्यम से योगी को हर जगह बदनाम किया जा रहा था।