शाहजहांपुर: संभावित प्रत्याशी ने ददरौल विधानसभा में पीडीए महापंचायत का किया आयोजन, गरीबों को बांटे कंबल
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के सेहरामऊ दक्षिणी कस्बे में सपा नेता व संभावित प्रत्याशी लखन प्रताप सिंह ने पीडीए महापंचायत का आयोजन किया। उसके बाद उन्होंने गरीब जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। उसके बाद संभावित प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ रौरा, सेहरामऊ दक्षिणी, मिरगापुर और बादशाहनगर गांवों का दौरा कर लोगों को पीडीए के बारे में जानकारी दी।