शाहजहांपुर: खुटार के जसवंतनगर गांव के पास नदी किनारे मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खुटार थाना क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम के रहने वाले 55 साल के विजेंद्र कुमार का शव क्षेत्र के जसवंतनगर गांव में नदी किनारे पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है।