मुंगावली: संपर्क अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 5 में शिविर का आयोजन
मुंगावली के वार्ड क्रमांक 5 सहित जिले के 11 स्थानों पर संपर्क अभियान 2026 के तहत बिजली विभाग ने शिविर लगाए। प्रशासन ने शनिवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविरों में बिल और बिजली संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान स्मार्ट मीटर के बारे में भी जानकारी दी गई ।