पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र से 4 साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप और ATM कार्ड बरामद
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन,1 लैपटॉप,9 एटीएम कार्ड और ₹11,000 नकद बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न वेबसाइट और अन्य माध्यमों पर लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस के रूप में ठगी किया करते थे।