लालगंज: महुगढ़ी गांव के मुरलिया जंगल में पलाश के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा
ड्रमंडगंज के महोगढ़ी गांव के मुरलिया जंगल में आज सुबह पलाश के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव लटकता मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर शनिवार करीब 11:00 बजे दिन जंगल में पहुंचे थानाध्यक्ष भारत सुमन एसआई विनोद सिंह, शिवाकांत पांडे ने घटना की जांच करते हुए पेड़ पर लटकते शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया।