द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने केरल से इटली भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की आईजीआई एयरपोर्ट टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह एजेंट फर्जी रेजिडेंट परमिट तैयार कर यात्रियों को इटली भेजता था। लेकिन इटली एयरपोर्ट पर फर्जी दस्तावेज पकड़े जाने के बाद भेजे गए यात्री को भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केरल निवासी रुपेश पीआर (41) के रूप में हुई है।