द्वारका: द्वारका सेक्टर 16 में तड़के लगी आग, मकान और गाड़ी जलकर खाक
द्वारका इलाके में तड़के तीन बजे के बीच आग लगने की बड़ी घटना हुई। जिसमें दो गाड़ी, एक मकान का ग्राउंड फ्लोर जिसपर ग्रोसरी शॉप थी वह जलकर खाक हो गई। साथ ही पूरा घर का सामान पर आग की चपेट में आ गया। एसी, फ्रीज सब जल गया, राहत की बात रही कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। जहां यह हादसा हुआ, वहीं पर मकान, नीचे दुकान और सामने गाड़ियां खड़ी थी।