द्वारका: द्वारका सेक्टर 1 में थार गाड़ी में लगी आग, पूरी तरह जल गई
द्वारका सेक्टर 1 पावर हाउस के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू धू कर जलने लगी। गाड़ी पर तीन लोग सवार थे, तुरंत समय पर गाड़ी से उतरकर उन्होंने अपनी जान बचाई। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर अलग-अलग दो फायर स्टेशन जनकपुरी और द्वारका से पहुंची आग बुझाने वाली दो गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पाया।