राजधानी दिल्ली में सड़क धंसने का सिलसिला लगातार चल रहा है। ताजा मामला द्वारका सेक्टर - 9 थाना इलाके में 24 फरवरी की रात हुआ है। जब अचानक सड़क धंस गई। उस सड़क से गुजर रही एक कार गड्ढे में पूरी समा गई। कार चला रहे सख्स को थोड़ी बहुत चोट भी लगी है। यह हादसा द्वारका के केएम चौक के साथ हुआ है। क्रेन को बुलाया गया और कार को निकाला गया है।