द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने 11 करोड़ से ज़्यादा कीमत के गांजे की तस्करी का किया खुलासा
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले खुलासा किया है। इस मामले में एक भारतीय हवाई यात्री को गिरफ्तार गया है। उसके पास से लगभग 11 करोड़ 28 लख रुपए की कीमत के 11 किलो 284 ग्राम फाइन क्वालिटी का गांजा को जप्त किया गया है। यह हवाई यात्री फ्लाइट नंबर TG 323 में बैंकॉक से टर्मिनल 3 आईजीआई एयरपोर्ट आया था।