द्वारका: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट AA 292 की रोम में इमरजेंसी लैंडिंग, आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुई FIR
न्यूयॉर्क से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद एक ईमेल आया एयरलाइंस के पास धमकी का। इसकी जानकारी मिलते ही उस विमान को इमरजेंसी में रोम में लैंड कराया गया। सावधानी से जांच की गई और फिर कुछ नहीं मिला। उस मामले में संबंधित एयरलाइंस द्वारा आज सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट थाना में शिकायत दिया गया। मामले की जांच आगे की जा रही है।