सांडी कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम लगभग 6:00 बजे एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।यह जाम सांडी चुंगी के पास एक डीसीएम वाहन के अचानक खराब हो जाने के कारण लगा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अतिक्रमण होने के कारण बड़े वाहनों के निकलने में अक्सर दिक्कत होती है