सहसवान: सहसवान नगर के गोपालगंज में सड़क पर जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नगर में एलआईसी मोड़ के पास गोपालगंज मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियाँ ने संज्ञान लिया है। सोमवार को अध्यक्ष ईओ और जेई के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। गोपालगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर एलआईसी मोड़ के पास सड़क पर पानी भराव था।