डिंडौरी: चौबीसा गांव में 30 युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली, ग्राम अध्यक्ष व सचिव नियुक्त
डिंडौरी जिले के चौबीसा गांव में 30 युवाओं ने आम आदमी पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर रविवार दोपहर 1:00 सदस्यता ली । गौरतलब है की आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आप चौपाल आयोजित कर गांव में ग्राम अध्यक्ष आकाश साहू एवं सचिव राजकुमार सैयाम को नियुक्त किया ।