#रामपुर बुशहर : कुमसु मंदिर में भक्तिमय हुआ माहौल
इष्ट देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायन कुमसु मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।