जहानाबाद: ऊंटा मदारपुर में किराएदार ने ऑटो चालक को पीटा, रंगदारी का आरोप, नगर थाने में कार्रवाई की मांग
जहानाबाद के उंटा मदारपुर निवासी ऑटो चालक संजय कुमार किराए के मकान में रहते हैं। आरोप है कि उसी मकान के दूसरे किराएदार ने रंगदारी को लेकर उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद संजय कुमार ने नगर थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।