सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार के नाम पर हो रही खानापूर्ति,पुलिस पदाधिकारी की अनुपस्थिति से परेशानी
सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति हो रही है. यहां 5 थाने के भूमि विवाद मामले की सुनवाई होती है. जिसमें संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है. शनिवार अपराह्न 1 बजे तक किसी भी थाने के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे. यहां राजस्व अधिकारी द्वारा मात्र तीन मामले की सुनवाई की गई जिसमें से दो मामले का निष्पादन किया गया.