करनैलगंज: कौड़िया बाजार में अवैध खनन का खेल, कार्रवाई के आदेश के बावजूद 72 घंटे से सन्नाटा
गोंडा मे बहराइच जनपद की सीमा से सटे कौड़िया बाजार क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। एक स्थान का पट्टा लेकर दो जगहों पर खनन किया गया। नियमों के विपरीत 2m की जगह 5m तक खुदाई की गई। DM के निर्देश पर विभाग ने छापेमारी कर वीडियो व फोटो जुटाए, लेकिन सोमवार 6 बजे 72 घंटे बीत जाने के बाद भी न जुर्माना लगा और न पट्टा निरस्त हुआ और न ही कोई कार्यवाही हुई।