करनैलगंज: करनैलगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में 103 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण किया गया
तहसील करनैलगंज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे DM प्रियंका निरंजन व SP विनीत जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुल 103 शिकायतों मे से 15 का तत्काल निस्तारण किया गया। शनिवार 4 बजे DM प्रियंका निरंजन ने बताया अवैध कब्जा, चकमार्ग व अतिक्रमण मामलो मे पुलिस के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है तथा पात्र लाभार्थियो को मौके पर राशन कार्ड वितरित किया गया है।