जमुई: बाचपेडीह में पैसे के लालच में वृद्ध की हत्या, पुलिस ने अर्धनिर्मित मकान से शव बरामद कर 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 16, 2026 बाचपेडीह गांव में पैसा के लालच में बदमाशों ने वृद्ध की हत्या कर अर्धनिर्मित मकान में शव को छोड़ दिया और फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा दो महिला को गिरफ्तार किया गया है और महिला के पास से 41, 600 रुपया बरामद किया गया है। इसके बाद मृतक के शव का शुक्रवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में डीएम के आदेश के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।