जहानाबाद: नीट छात्रा मौत मामले में आरोपी को जमानत मिलने पर पिता का बयान, CBI पर आरोप
जहानाबाद की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल संचालक मनीष रंजन को पटना POCSO कोर्ट से जमानत मिली। 90 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं होने के आधार पर राहत दी गई। हत्या व पॉक्सो जैसी धाराएं लगी थीं। छात्रा के पिता ने CBI पर जांच में देरी का आरोप लगाते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए। फिलहाल एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।