केशोरायपाटन: बूंदी महोत्सव 27-29 नवंबर: स्वच्छता और लोक संस्कृति पर जोर
जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने बूंदी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन किया। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में स्वच्छता, जनभागीदारी और पारंपरिक संस्कृति को प्रमुखता मिलेगी।