बूंदी: देई कस्बे में भाईदूज पर चाकूबाजी, 7-8 लोग शामिल, 70-80 ने घर फूंका, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप
Bundi, Bundi | Nov 13, 2026 भाइदूज पर देई कस्बे में बाबा घास भैरू की सवारी के दौरान महावीर धाकड़ पर लवीश उर्फ लोन्टी और अन्य 7-8 लोगों ने चाकू से हमला किया। बीच-बचाव में आए अन्य लोगों पर भी हमला हुआ। आरोपियों के खिलाफ नगरपालिका समेत स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक युवती ने 70-80 लोगों पर घर में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।