अशोक नगर: अशोकनगर: नाबालिग से धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो और धर्मांतरण एक्ट में FIR दर्ज
अशोकनगर जिले में एक नाबालिग किशोरी के धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, बोहरे कॉलोनी निवासी एक युवक ने मंगलवार को कोतवाली थाने में अपनी बहन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।