पाली: ग्राम सुरउआ जामुनधाना में दबंगों ने एक युवक के साथ लात-घूसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | May 7, 2026 ग्राम सुरउआ जामुनधाना में लगभग आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक के द्वारा नाली खोदने की मजदूरी का पैसा मांगने के मामले को लेकर, बेरहमी से लात घूसों एवं डंडों के साथ मारपीट की। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।