गुना: भदोडी गांव: पैसे के लेनदेन में छोटे भाई ने बड़े भाई पर मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
धरनावदा थाना के भदोडी गांव में दो भाइयों में मारपीट हो गई। 5 मई को दर्ज मामले में फरियादी राजा खैरुआ ने पुलिस को बताया, बीती रात उसका बड़ा भाई प्रकाश खेरुआ घर आया रुपए मांगे, देने से मना करने पर गालीया दी। बाएं हाथ की उंगली को दांतों से काट लिया सिर में ईट में मार दी लहूलुहान हो गया। बनवारी और प्रीतम खैरुआ ने बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।