पंडरिया: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई मे विधायक कार्यालय जन सेवा केंद्र का किया शुभारंभ,बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया
10 फरवरी शनिवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विधायक कार्यालय जनसेवा केंद्र का शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी साथ ही निराकरण करने के संबंधित विभाग को निर्देशित भी किया।इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहली बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा अमृत काल का बजट है।