पंडरिया: पंडरिया पुलिस ने पंडरिया नगर में आम जगह पर शराब पीने वाले लोगो की लगाई जमकर क्लास,कान पकड़कर कराया उठक बैठक
09 फरवरी की देर शाम पंडरिया पुलिस ने पंडरिया नगर में सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन करने वाले शराबियो को पकड़े जाने पर जमकर क्लास लगाई।मौके कान पकड़ कर उठक बैठक कराया और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन नही करने की सख्त हिदायत दिया और कभी शराब पीते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की चेतवानी भी दिया है।