पंडरिया: ग्राम सगोना डीह में बुजुर्ग महिला के साथ उसके भतीजे ने की मारपीट, बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती
मामला 08 फरवरी को पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सगोनाडीह का है। जहा एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके भतीजे ने जमकर मारपीट किया जिसमें बुजुर्ग महिला घायल हो गई।इधर बुजुर्ग महिला से मारपीट कर भतीजा मौके से फरार हो गया।वही बुजुर्ग घायल महिला को इलाज के लिए पंडरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।फिलहाल मामले में पंडरिया पुलिस की टीम जांच कर रही है।