पंडरिया: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का किया औचक निरीक्षण,दवाइयों एवम स्वच्छता का लिया जायजा
10 फरवरी को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत पांडातराई के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवम उनके परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों से भेंट कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।