हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर नहाते हुए गंगा में बहा हरियाणा का कांवड़िया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर नहाते हुए आज हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा में बह गया। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवान आशिक अली, प्रदीप रावत और पुलिसकर्मी शिवम सिंह तथा लक्ष्मण चौहान ने कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िए को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बहने वाले कांवड़िए की पहचान 27 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है जो आज हरियाणा के फरीदाबाद से गंगाजल लेने हरिद्वार आया था।