Public App Logo
BAGHPAT DESK : बागपत में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान मातृभक्ति का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। बागपत निवासी गौरव भोला अपनी मां की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल लेकर 250 किलोमीटर पैदल चलकर बागपत पहुंचे। गौरव भोला ने हरिद्वार से अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की, जिसमें उन्होंने 71 लीटर गंगाजल अपने कंधे पर उठाया। यह एक कठिन और लंबी पैदल यात्रा थी, लेकिन उनके संकल्प में कोई कमी नहीं आई। रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनके इस समर्पण और मातृभक्ति की सराहना की। बागपत पहुंचने पर गौरव भोला और उनके साथ आए अन्य कांवड़ियों का परिवार और नगर के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं, ढोल-नगाड़े और डीजे का प्रबंध था। स्वागत समारोह में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। स्वागत के बाद, गौरव भोला और अन्य कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जल� - Baghpat News