प्रतापगढ़: धनेपुर मोड गैस एजेंसी के सामने सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
धौरहरा गांव निवासी राम दौड़ पाल उम्र 60 वर्ष अपने घर से बुधवार की शाम 6 बजे के करीब साइकिल से आसपुर देवसरा बाजार बाल कटाने गया हुआ था। वापस आते समय धनेपुर मोड गैस एजेंसी के सामने बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से बोलेरो को पकड़ कर घायल को उसी में बोलेरो से जौनपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था । रास्ते मे उसकी मौत हो गई।