कोडरमा: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने कोडरमा के पांडेडीह में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
जल शक्ति अभियान 2024 कैच द रैन* अंतर्गत कोडरमा प्रखंड के पाण्डेयडीह पंचायत में रतिथमाय स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर की प्रशंसा की और अमृत सरोवर के चारों ओर पौधारोपण करने को कहा गया। मौके पर संयुक्त सचिव, उपायुक्त , वन प्रमंडल पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया।