धरहरा: देसी कट्टा के साथ युवक का वीडियो वायरल, 'शरीफ बालक 007' अकाउंट से जुड़ा बताया जा रहा; पुलिस ने शुरू की जांच
धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव के एक युवक का कथित देसी कट्टा के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।वीडियो में युवक दोनों हाथों में कथित रूप से देसी कट्टा लिए नजर आ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, युवक कथित तौर पर 'शरीफ बालक 007' नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित