कवर्धा: राष्ट्रवादी जन विचार मंच ने कवर्धा मे PC कर पूर्व मंत्री अकबर के करीबी पर मतदाता सूची मे फर्जी नाम जोड़ने का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कवर्धा में फर्जी मतदाता का मामला फिर से गूंज उठा है। गुरुवार को राष्ट्रवादी जन विचार मंच के बैनर तले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी नेता कैलाश चंद्रवंशी ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी कलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए।कैलाश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि पिछले 5 सालों मे जिले के कई गांवों में बाहरी लोगो का नाम जोड़ा गया।