कवर्धा: भीषण गर्मी में कबीरधाम जिले के जंगलों में वन्यप्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था करवा रहा वन विभाग की टीम
भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने कबीरधाम जिले के जंगलों में सासर पीट का निर्माण कर टैंकरों के माध्यम से पानी भरवाया है। भोरमदेव अभ्यारण में लगभग 20 सासर पीट बनाए गए हैं, जिनमें जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।इधर सासर पीट में जानवर पानी पीते भी नजर आ रहे है।