कवर्धा: सेमरहा पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा मृतक परिवार के साथ दुख की घड़ी में सरकार खड़ी है
गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव जिले के वनांचल ग्राम सेमरहा पहुंचे। जहा विगत दिनों पूर्व सड़क हादसे में 19 लोगो ने अपनी जान गवां दी थी।उनके दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने ने मृतिको को श्रद्धांजलि दिया।मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनो के साथ खड़ी है।