कवर्धा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेमरहा पहुंचकर मृतकों के परिजनों के साथ जमीन पर बैठक किया एक साथ भोजन ग्रहण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरहा पहुंचे। जहा विगत दिनों पूर्व सड़क हादसे के 19 मृतको का श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमे शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिवार के परिजनों को सांत्वना दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया।