कवर्धा: शादी का झांसा देकर भगाकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायपुर से चारभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
मामला बाजार चारभाठा चौकी क्षेत्र का है। जहा नाबालिग बालिका के परिजनों ने चौकी में शिकायत किया कि उसके बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर भागकर ले गया है।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित किया और टीम को रवाना किया।जिसके बाद आरोपी युवक को रायपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया और नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनो को सुपुर्द कर दिया।वही आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।