कवर्धा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैजलपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हुए शामिल
कबीरधाम जिले के ग्राम बैजलपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद भागवत कथा वाचक से आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया।