Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
nivassingh
No video available
मेरे साथी मेरे प्यार हिंदी फिल्म विजय सिनेमा screen 2 (नवादा), शेखर (सिवान), अर्जुन (रामगढ़वा), स्वीकृति, (बरही), ओमकार (मीरगंज) मिनी सुजाता (रांची) में चल रहा है।
630 views |
Chewara, Sheikhpura
| Feb 10, 2024
MORE NEWS
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 453, दिनांक 11.08.2026 ***************************** *डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में नीलामपत्रवाद की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश* ************************* आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नीलामपत्रवाद की समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में जिले में लंबित नीलामपत्र मामलों के त्वरित निष्पादन, सरकारी राजस्व की वसूली और कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में लंबित मामलों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और सभी नीलामपत्र अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर से सप्ताह में न्यूनतम 2 दिन कोर्ट (अदालत) अनिवार्य रूप से संचालित करें और मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख निर्देश एवं कार्ययोजना जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नलिखित मुख्य निर्देश जारी किए गए। सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को Body Warrant एवं Distress Warrant की कार्यवाही में तेजी लाने और बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित बॉडी वारंट की तामिला की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। राजस्व वसूली में तेजी: विभिन्न विभागों से जुड़े बकाए की वसूली के लिए संबंधित अधिकारियों को अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी गई। इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय) वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिले के अन्य सभी नीलामपत्र पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने अंत में कहा कि नीलामपत्रवाद से जुड़े मामलों में शीघ्र न्याय व निष्पादन से न केवल आम जनता की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि सरकार के राजस्व संग्रहण में भी गति आती है। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026
हर घर तिरंगा अभियान - 2026 दिनांक - 11.08.2026 #HarGharTirangaAbhiyan #हरघर_तिरंगा #शेखपुरा #tiranga #देशभक्ति #राष्ट्रीयएकता Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura CMO Bihar
Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026
समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 452, दिनांक 11.08.2026 ***************************** 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l ***************************** आज दिनांक 11.08.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी खिलाड़ियों अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बुलाकर बधाई एवं हौसला अफजाई किए। मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। *स्वर्ण पदक विजेता* 1. इशिका — अंडर-29 किग्रा 2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा 3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा 4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा *रजत पदक विजेता* 1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा 2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा 3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा *कांस्य पदक विजेता* 1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा 2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा 3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा 4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा 5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा 6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा 7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा 8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा 9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा 10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा 11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026
हर घर तिरंगा अभियान - 2026 आज दिनांक 11.08.2026 को जिला शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा के निर्देश के आलोक में विभिन्न स्कूलों में चित्रकला एवं तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #HarGharTirangaAbhiyan #हरघर_तिरंगा #शेखपुरा #tiranga #देशभक्ति #राष्ट्रीयएकता Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura CMO Bihar
Sheikhpura, Bihar | Aug 11, 2026