*समाहरणालय,शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*
*प्रेस विज्ञप्ति 733, दिनांक *19.11.2026*
************************
श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश, श्रमिकों के पंजीकरण एवं शिकायतों के त्वरित निवारण पर दिया जोर
************************
जिले में श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने, श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.11.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक जिला पदाधिकारी महोदय अपने कार्यालय प्रकोष्ठ की गई , जिसमें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, श्रमिकों के पंजीकरण तथा सहयोग शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने श्रमिकों के हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज का महत्वपूर्ण वर्ग है, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने श्रम एवं योगदान से विकास कार्यों को गति प्रदान करता है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से जिले में संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों के पंजीकरण पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईंट-भट्ठों में काम करने वाले सभी पात्र श्रमिकों की पहचान कर उनका ई-श्रम कार्ड एवं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कार्ड बनवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उचित पंजीकरण होने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में सहूलियत होगी। इसके लिए श्रम विभाग के पदाधिकारी ईंट-भट्ठा संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों के पंजीकरण कार्य को गति दें तथा इस कार्य की नियमित निगरानी करें। उक्त बैठक में श्रमिकों के लिए आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविरों में श्रमिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान किया जाए। जिन शिकायतों का निष्पादन अभी तक लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा संबंधित आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही श्रमिकों के लेबर कार्ड, विभिन्न प्रकार के पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा, ताकि श्रमिकों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
जिला पदाधिकारी महोदय ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाएं तथा उन्हें विभाग की योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर शिविर आयोजित कर मौके पर ही आवेदन एवं पंजीकरण से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के पंजीकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग को श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने, शिकायतों के त्वरित निवारण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में श्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड श्रम पदाधिकारी और कर्मी आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat
15 views | Sheikhpura, Bihar | Nov 19, 2026